Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य के विकास के लिए सभी विभागों के मंत्रियों द्वारा नए-नए आयाम तलाशे जा रहे हैं। इसी तहत प्रदेश के डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य के सभी नगर पंचायतों के कामों की समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने निर्देश देते हुए नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और अभियंताओं से कहा कि राज्य के नए उभरते शहरों की अपेक्षाओं और भावी जरूरतों के अनुसार ही विकास कार्य किया जाना चाहिए।
डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश
बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव ने अधिकारियों को नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार रखने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह लोगों की समस्याओं और जरूरतों को गंभीरता से सुनकर उसका समाधान करें। इस दौरान उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग के साफ-सफाई और निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण नहीं करने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अधिकारियों को सरकार के निर्देशों का गंभीरता से पालन करने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें: ‘लंबे समय तक एक ही जगह पर न रहें पटवारी’, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को CM विष्णुदेव साय का निर्देश
वॉर्क सिस्टम का डेवलपमेंट प्लान
डिप्टी सीएम अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों का जीवन आसान और सुविधाजनक बनाने वाले कार्यों को डेवलपमेंट प्लान में शामिल किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले नगर पंचायतों की पीठ थपथपाई जाएगी। वहीं बाकी नगर पंचायतों को उनकी अच्छी और प्रभावी वॉर्क सिस्टम का अनुसरण करने को कहा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहरों के विकास और वहां जन सुविधाएं विकसित करने के काम में लापरवाही और गुणवत्ताहीन काम जरा भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines