Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों जोर-शोर के साथ प्रचार-प्रसार के काम में लगी हुई हैं। प्रदेश के सभी मंत्री और नेता चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों का एक दूसरे के आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। हाल ही में कर्नाटक विधायक प्रियांक खड़गे ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों को लेकर बयान दिया था। अब प्रियांक खड़गे के इस बयान पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है।
कांग्रेस पर डिप्टी सीएम का हमला
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के नेता पिछले कई सालों से ऐसा कह रहे हैं कि ईडी ने कार्रवाई की है तो किसी को जमानत नहीं मिली। साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई हुई है। भाजपा को किसी को भी बिना आधार के फंसाने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिल्ली में कांग्रेस के आंदोलन पर बात करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में जो जेल में बंद हैं। उसके समर्थन में ये आंदोलन किया जा रहा है। इसका जवाब जनता उन्हें देगी।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 दिनों में सिर्फ एक नामांकन दाखिल, जानें अधिकारियों ने क्या खुलासा किया?
कांग्रेस के बयान पर डिप्टी सीएम का पलटवार
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें कहा गया है कि आईडी और ईडी चुनाव के समय में ही कार्रवाई करती हैं। इस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि देशभर में इनकी कार्रवाई लंबे समय से चल रही है। ऐसा नहीं है कि आज इनकी कार्रवाई शुरू हुई है। कांग्रेस हार मान चुकी है, ये बैठक करे या कुछ भी करें, फायदा नहीं होगा। जनता ने तय किया है कि 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में डाली जाएगी।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
5 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
8 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
12 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
12 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
15 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
15 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
16 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
16 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines