Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao Jandarshan: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार लगातार राज्य के विकास का काम कर रही है। विकास कार्यों के साथ-साथ ही विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश की जनता के जीवन को भी आसान बना रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने निवास कार्यालय में ‘जनदर्शन’ आयोजन किया, जिसमें काफी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची। डिप्टी सीएम ने इन सभी लोगों की परेशानी की ध्यान से सुना और उसके निवारण का आश्वासन भी दिया।
डिप्टी सीएम का ‘जनदर्शन’
डिप्टी सीएम अरुण साव ने ‘जनदर्शन’ में आए सभी लोगों से एक-एक करके मिले, उनकी परेशानी और समस्याओं को गंभीरता से सुनी। इसके साथ ही उन्होंने इन सभी लोगों के आवेदन पर समुचित समाधान और निराकरण की आश्वासन दी। मालूम हो कि इस जनदर्शन के दौरान डिप्टी सीएम अरुण को करीब 250 लोगों ने अपने समस्याओं और मांगों को लेकर व्यक्तिगत और सामुदायिक तौर पर ज्ञापन सौंपा है। इसमें बिलासपुर के अलावा आस पास के इलाकों के भी ज्ञापन है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर, अब प्रदेश में ही मिलेगा इलाज, जानें कहां और कैसे?
अधिकारी-कर्मचारी संघ ने की DA बढ़ाने की मांग
‘जनदर्शन’ के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सरकार की घोषणा के अनुसार पेंडिंग में पड़े DA को बढ़ाने की मांग की है। वहीं मुंगेली जिले की स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने डिप्टी सीएम से मिलकर रेडी-टू-ईट का संचालन को लेकर सरकार के प्रति अपना आभार जताया है।
रेडी-टू-ईट का संचालन
बता दें कि विष्णुदेव साय की सरकार राज्य में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए रेडी-टू-ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने का फैसला लिया था। इसके लिए महिलाओं ने पहले भी सीएम साय का काफी आभार जताया था।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
1 day agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 day agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
4 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
6 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
11 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
25 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
28 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
31 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines