Chhattisgarh Deputy CM On CM Kejriwal ED Arrest: इस समय पूरे देश में राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा हो रही है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ ही देश में खलबली मच गई है। दिल्ली के कई हिस्सों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता इस गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में इसी बीच छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ED समेत सभी एजेंसियां साक्ष्य के आधार पर काम कर रही हैं।
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या बोले डिप्टी सीएम
रायपुर में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने ED द्वारा सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना तब से पूरा देश मानता था कि भ्रष्टाचारियों का एकीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी की ठेकेदार बनने वाले इस पार्टी के लोग पहले से भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। इस पार्टी के मंत्री और सांसद भी जेल में हैं, उनकी जमानत नहीं हो रही है। ED समेत सभी एजेंसियां साक्ष्य के आधार पर काम कर रही हैं। जो जैसा करेगा वैसा भरेगा यह दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के 100 दिन पूरे, डिप्टी सीएम बोले- नक्सलियों का खात्मा करके रहेंगे
डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर तंज
इसके साथ ही डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया और प्रत्याशियों की सूची जारी न होने पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस दिशाहीन और अनिर्णय की स्थिति में है। जनता को कांग्रेस के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है, इसलिए जनता उनसे दूर जा चुकी है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले 5 सालों से कांग्रेस ने जनता की दुर्दशा ही की है। यही कारण है कि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। कोई नेता कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता पर विश्वास है कि वह इस चुनाव में भाजपा की झोली में 11 के 11 लोकसभा सीट डालेगी।
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
2 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
4 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
9 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
23 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
26 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
32 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines