'IPL से कम नहीं है CCPL...' फाइनल मैच के बाद बोले छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम अरुण साव

CG Deputy CM Arun Sao Big Statement on IPL: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने CCPL के फाइनल मैच को देखने के लिए शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि CCPL IPL से कम नहीं है।

CG Deputy CM Arun Sao Big Statement on IPL

CG Deputy CM Arun Sao Big Statement on IPL: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश को हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। फिर चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो, औद्योगिक क्षेत्र हो या फिर खेल का क्षेत्र हो, साय सरकार हर सेक्टर में प्रदेश को मजबूत बना रही है। राज्य में बच्चों और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के लिए CCPL (छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग) का आयोजन किया गया, जिसका रविवार को फाइनल मैच खेला गया है। CCPL का फाइनल प्रदेश के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच को देखने के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी गए थे।

CCPL का फाइनल मैच

CCPL के फाइनल मैच रायपुर रायनोस और बिलासपुर बुल्स के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में रायपुर रायनोस की टीम चैंपियन बनी और CCPL की विनिंग ट्रॉफी अपने नाम की। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश का CCPL किसी भी मायने में IPL से कम नहीं है। इसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल रहा है। इससे साथ है कि भविष्य में छत्तीसगढ़ से नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि फाइनल मैच का मुकाबला देखने लायक था, क्रिकेट स्टेडियम में मैच को देखने के लिए 20 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे थे। यह लीग और राज्य के खिलाड़ियों के प्रति उनके अपार प्रेम को दर्शाता है।

CCPL को लेकर क्या बोले डिप्टी सीएम?

इसके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर शशांक सिंह ने IPL में अपने खेल से खूब धूम मचाई थी। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि CCPL के जरिए छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स रास्ता खुलेगा। इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ