Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश को हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव बीते दिन गरियाबंद जिले के ग्राम कोपरा में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने 21 गांवों में 5.36 करोड़ रुपये के 200 मीट्रिक टन गोडाउन-सह-कार्यालय भवनों का लोकार्पण किया है। इसके साथ ही उन्होंने राजिम नगर के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की है। समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि साय सरकार के दौरान प्रदेश के विकास में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आएगी।
ग्राम से नगर पंचायत बना ‘कोपरा’
दरअसल, राज्य सरकार की तरफ से जिले के ग्राम कोपरा को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। इस नगर पंचायत की संचालन समिति के गठन के मौके पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन कोपरावासियों के लिए बहुत ही ऐतिहासिक और खुशियों भरा दिन है। कोपरा ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बना है। अब इस नगर पंचायत के विकास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी। अब यहां सड़क, सीसी रोड, नाली, बिजली, पिने का पानी, अस्पताल, स्कूल समेत बाकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। डिप्टी सीएम ने राज्य सरकार ने प्रदेश के नगरीय निकायों में अलग-अलग निर्माण और विकास कार्यों के लिए 1500 करोड़ रुपये दिए हैं।
यह भी पढ़ें: रिश्ता शर्मसार! पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया रेप, बार-बार बनाता रहा हवस का शिकार
तेजी से हो रहा प्रदेश का विकास
डिप्टी सीएम साव ने आगे कहा कि सीएम विष्णुदेव साय की सरकार में प्रदेश के विकास के लिए सभी वर्गो को मजबूत करने काम लगातार जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश में मोदी की गारंटी के तहत जो वादे किए गए थे, उन वादों पर सरकार बनते ही काम शुरू कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा लोगों को मिल रहा है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines