CG Deputy CM Arun Sao Attacks Congress: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकरा प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसी सिलसिले में प्रदेश उपमुख्यमंत्री अरूण साव गुरुवार बिलासपुर शहर पहुंचे। यहां उन्होंने शहर के जोन क्रमांक 4 तारबाहर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हिस्सा लिया। उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं को शिविर में नए राशन कार्ड बांटे। यहां उन्होंने आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं पर चर्चा कर उनका निदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर वार किया।
कांग्रेस पर डिप्टी सीएम का वार
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार ने राज्य के नगरीय निकायों की काफी दुर्दशा की थी। उन्होंने ना तो नगरीय निकायों के लिए राशि जारी की थी, ना कोई काम हो रहा था। इन्हीं बातों का ध्यान रखकर हमारी सरकार जन समस्या निवारण शिविर कर रही है। शिविर का अच्छा प्रसाद मिल रहा है आने वाले समय में सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सीएम साय ने बस्तर जिले को दी बड़ी सौगात! 3 SDM कार्यालय और 2 पुलिस स्टेशनों का किया इनोग्रेशन
महतारी वंदन योजना पर क्या बोले डिप्टी सीएम
इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर महतारी वंदन योजना को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पिछले 5 साल छत्तीसगढ़ को लूटने और ठगने का काम किया, उनके मुंह से इस तरह के आरोप शोभा नहीं देते है। छत्तीसगढ़ में 70 लाख से अधिक माताओ-बहनों के खाते में महतारी बंधन योजना के पैसे जा रहे हैं। इससे प्रदेश की माता-बहनों को काफी खुशी मिली और उनकी यह खुशी दीपक बैज से नहीं देखी जा रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
3 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
17 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
20 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
26 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
27 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
27 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines