'जाति, धर्म और वर्गों को लड़ाने का काम कांग्रेस करती हैं', खड़गे के बयान पर भड़के छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम

CG Deputy CM Arun Sao Attacked on Congress: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति, धर्म और वर्गों को लड़ाने का काम करती है।

CG Deputy CM Arun Sao Attacked on Congress

CG Deputy CM Arun Sao Attacked on Congress: छत्तीसगढ़ में विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगातार राजनीति पार्टियों के बीच आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे के बयान पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, मल्लीकार्जुन खड़गे ने अपने एक बयान में RSS और भाजपा को देश के लिए खतरा बताया है। अब मल्लीकार्जुन खड़गे के इस बयान पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति, धर्म और वर्गों को लड़ाने का काम करती है।

खड़गे के बयान पर पलटवार

मल्लीकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि देश के लिए खतरा कौन है ये हर कोई जनता है। कांग्रेस जाति, धर्म और वर्गों को लड़ाने का काम करती है। भाजपा राष्ट्रवादी लोग है, देश को मज़बूत और श्रेष्ठ बनाने के काम में लगी हुई है।

भूपेश बघेल पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने अपनी सरकार के दौरान किसानों के जेब में डाका डालने का काम किया है। एक 4 किश्तों में धान खरीदी के पैसे दिए और उसमें भी चौथी किश्त में कटौती कर दी। इसका जवाब भूपेश बघेल को देना चाहिए।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने ली कांग्रेस की चुटकी

रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की चुटकी लेते हुए अरुण साव ने कहा कि मूंगेली लाल के हसीन सपने कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भी देखे थे। विधानसभा में 75 पार का नारा दिया, लोकसभा में जबरदस्त मात खाई। रायपुर दक्षिण के चुनाव में कांग्रेस को जनता जवाब देगी। दक्षिण में बीजेपी चुनाव जीतने वाली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ