CG Deputy CM Arun Sao Attack on Congress: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार लगातार प्रदेश के लोगों का जीवन सुधारने के लिए काम कर रही है। इसी सिलसिले में साय सरकार ने जन समस्या निवारण की शुरुआत की थी, जिसे अब कांग्रेस द्वारा चुनावी स्टंट बताया जा रहा है। जन समस्या निवारण से जुड़े सवालों पर कांग्रेस को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखे लहजे में जवाब दिया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने जो समस्या पैदा की है, हमारी सरकार ने उसी के समाधान के लिए ‘जन समस्या निवारण’ कर रही हैं।
कांग्रेस पर डिप्टी सीएम का वार
डिप्टी सीएम अरुण साव ने आगे कहा कि कांग्रेस खुद एक चुनावी पार्टी है। इसलिए हर कार्यक्रम, हर योजना को चुनाव से जोड़ती है।
जनता के लिए कांग्रेस ने कुछ किया ही नहीं है और अब हम करते हैं तो उनके पेट पर दर्द होता है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कवर्धा में मौत की रिपोर्ट को फर्जी बताने के लिए भी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक आरोप है, आपदा इसी प्रकार की होती है। आपदा पर भी कांग्रेस राजनीतिक कर रही है। हमारी सरकार ने मौसमी बीमारियों के रोकथाम पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: कैसी होगी छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति? जानिए क्या बोले CM विष्णुदेव साय
भाजपा सांसद का कांग्रेस पर पलटवार
डिप्टी सीएम के अलावा भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के आरोप पर पलटवार किया है। भाजपा सांसद ने कहा कि गृह विभाग की बैठक हुई, जिसमे गृह मंत्री और पुलिस के अधिकारियों ने लंबी चर्चा की है। प्रदेश की राजधानी के गुंडे, मवाली पर शासन प्रशासन का भय पैदा होना चाहिए। जो वारदातें हो रही है उस पर रोक लगनी चाहिए। रायपुर के सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक है, इसके निदान पर भी काम होना चाहिए और सरकारी इन सभी पर काम कर रही है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines