Dantewada Sweeper Community Dispute: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे विवाद की जड़ स्वीपर समुदाय है, जिसकी वजह से पिछले तीन दिनों से उपद्रव जारी है। पहले स्वीपर समुदाय के लड़कों ने कांग्रेसी नेता राजकुमार तामो के बेटे को मारा। इसके बाद इस मारपीट को लेकर प्रतिक्रियाएं शुरू हुईं तो, यह मामला और तूल पकड़ने लगा।
आए दिन करते हैं मारपीट
इसके अलावा कुछ व्यापारियों को भी स्वीपर समुदाय के लोगों ने फोन कर धमकियां दी हैं। इस समुदाय के लोगों को लेकर पूरे शहर के व्यापारियों का कहना है कि इनमें से कुछ लोग उपद्रवी हैं और इनसे सभी लोग परेशान रहते हैं। ये लोग आए दिन मारपीट कर लोगों को धमकी देते रहते हैं। कहीं कोई भी धार्मिक कार्यक्रम हो तो, ये लोग विवाद ही करते हैं और पिछले कई सालों से यह सिलसिला जारी है। इस मामले को लेकर व्यापारियों ने नगर बंद किया है।
यह भी पढ़ें- तुम्हारा पार्सल पकड़ा गया है इसलिए तुम्हें…Chhattisgarh में साइबर ठगी का अनोखा तरीका, 5 डॉक्टरों को कॉल करके बोला
कुछ लोगों के चलते समाज हो रहा बदनाम
पुलिस के पास इन सभी लोगों के रिकॉर्ड हैं। राजनीति से मिल रही ऑक्सीजन के चलते पुलिस भी इन पर कड़ी कार्रवाई नहीं करती है। इस मामले को लेकर व्यापारी संघ ने पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज लोगों को जिला बदर करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि कुछ उपद्रवियों के चलते ही इनका पूरा समाज बदनाम हो रहा है। दंतेवाड़ा में इस तरह का माहौल पहले कभी नहीं रहा है। यह पावन नगरी बहुत शांत है और कुछ उपद्रवियों के चलते यहां शांति भंग हो रही है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने व्यापारी संघ को आश्वासन दिया है कि जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines