दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार सुबह सुरक्षाकर्मियों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। दंतेवाड़ा-सुकमा अंतरजिला सीमा पर नगरम-पोरो हिरमा जंगलों के पास प्रतिबंधित संगठन के दरभा डिवीजन के नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
तलाशी के दौरान हुई मुठभेड़
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि अरनपुर पुलिस थाने की सीमा के जंगल में सुबह करीब सात बजे गोलीबारी हुई, जब राज्य पुलिस की इकाई जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी के दौरान जब गश्ती दल इलाके की घेराबंदी कर रहा था तो दोनों तरफ से गोलियां चलनी शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें-पुलिस के हत्थे चढ़े रायगढ़ एक्सिस बैंक लूट के आरोपी, ट्रक में कैश और गहने लेकर भाग रहे थे झारखंड
इंसास राइफल और 12 बोर राइफल हुई बरामद
अधिकारी ने बताया कि जब गोलीबारी बंद हुई तो इलाके की तलाशी के दौरान घटनास्थल से एक इंसास राइफल और एक 12 बोर राइफल के साथ दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
18 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
18 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
21 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
22 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines