हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

कांग्रेस MLA के सामने लगा नोटों का ढेर; वीडियो वायरल हुआ तो देने लगे सफाई, बोले-मैं गरीब का बेटा

विज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ के चंद्रपुर से कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में विधायक रामकुमार यादव के सामने नोटों की गड्डी रखी है। वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है।

ओपी चौधरी ने वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि कांग्रेस विधायक जी के सामने रखे नोटों की गड्डी वाले इस वीडियो को स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिए CBI को सौंपने का साहस दिखाएगी??

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव कुछ लोगों के साथ सोफे पर बैठे हैं। वहीं, उनके सामने बेड पर नोटों का बंडल रखा हुआ है।

विज्ञापन

<

>

विज्ञापन

वीडियो को लेकर कांग्रेस विधायक ने दी सफाई

हालांकि, वायरल वीडियो मामले में कांग्रेस विधायक रामकुमार ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह मेरे खिलाफ षड्यंत्र है। पैसे के ऊपर मेरा ध्यान नहीं था, मैं तो खाली वहां बैठा हूं। वीडियो डालने वाले बता सकते हैं कि उनका उद्देश्य क्या है। उन्होंने आगे कहा कि मैं गरीब का बेटा हूं, गाय-भैंस चराने वाला हूं, मेहनत मजदूरी मैंने की है। गरीब का बेटा विधायक बना है तो बड़े लोग हैं जिन्हें पेट में दर्द हो रहा है।

यह भी पढ़ें-नदी पार करते छूटा सात साल की बच्ची का हाथ, बचाने की कोशिश में बेटे के साथ बही महिला

विज्ञापन

विधायक रामकुमार ने कहा कि वो सोचते हैं कि गरीब का बेटा विधायक कैसे बन गया इसलिए षड्यंत्र करते हैं। कांग्रेस की टिकट मिलने के बाद भी मेरे बारे में वीडियो वायरल किया गया था। वीडियो वायरल करने वाले बताएं की किस उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं किसी महल के सामने खड़ा हो जाऊं तो क्या वह महल मेरा हो जाएगा। मैं विधायक बना हूं तो जनता के आशीर्वाद से बना हूं, वे लोग मेरे गरीब की छवि को खराब नहीं कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola