Chhattisgarh MLA Indra Sao Car Road Accident: छत्तीसगढ़ के भाटापारा के कांग्रेस विधायक इंद्र साव की गाड़ी सोनभद्र के म्योरपुर में सड़क हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे के दौरान विधायक की गाड़ी में उनका पूरा परिवार भी था। गाड़ी में उनकी पत्नी और दो बेटियों समेत कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें सुरक्षा गार्ड और गाड़ी के ड्राइवर शामिल थे। हालांकि, हादसे में विधायक और उनके परिवार समेत सभी सुरक्षित हैं। हादसे में परिवार के सभी लोगों को मामूली चोटें आईं। विधायक की पत्नी को कंधे में चोट आई, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। विधायक इंद्र साव के साथ हादसे की जानकारी की पुष्टि भाटापारा शहर थाना प्रभारी ने की है।
सपरिवार जा रहे थे महाकुंभ
ये हादसा इतना दर्दनाक था कि उनकी गाड़ी के सामने से सारे परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार भाटापारा विधायक इंद्र साव सपरिवार महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। लेकिन प्रयागराज पहुंचने के पहले ही मुर्धवा-बीजापुर मार्ग स्थित नधिरा मोड़ के पास उनके साथ ये हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री शिवराज की छत्तीसगढ़ में 3 लाख नए आवास बनाने की घोषणा; बोले- तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेंगे
ट्रक ने मारी कार को टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक सपरिवार रविवार को बलरामपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। तभी सोनभद्र में सुबह करीब 7 बजे एक ट्रक ने विधायक की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। हादसे में घायल सभी लोगों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines