Chhattisgarh Election: कांग्रेस कमेटी की रायपुर में बैठक, प्रत्याशियों के चयन को लेकर आखिरी फैसला आज

Chhattisgarh Election, Chhattisgarh Congress Committee, CM Bhupesh Baghel, Chhattisgarh Government, Chhattisgarh News, Raipur News

Chhattisgarh Election: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर आज रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की बैठक हो रही है। इस बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम भूपेश बघेल बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल पीएम नरेंद्र मोदी बिलासपुर आए थे और फिर झूठ परोसकर चले गए। इस बैठक में प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा की जाएगी।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

सीएम बघेल ने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी 3 अक्टूबर को नगरनार स्टील प्लांट का उद्धघाटन करने और उसे निजी हाथों में सौंपने के लिए बस्तर आ रहे हैं। सीएम ने बस्तर बंद का समर्थन करते हुए पीएम मोदी को जुमलेबाज बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम 3 अक्टूबर को बस्तर आ रहे हैं, ऐसे में उन्हें यह बात पता चल सके कि बस्तर की जनता चाहती क्या है। बता दें कि 3 अक्टूबर को पीएम जगदलपुर के लाल बाग मैदान में चुनावी सभा करने आने वाले हैं और इसी दिन कांग्रेस ने बस्तर बंद का आह्वान भी किया है।

प्रत्याशियों के नाम का होगा चयन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की बैठक में कमेटी के सदस्य नीटा डिसूजा, सदाशय नेट्टा, हनुमंथैया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव आदि कांग्रेस के प्रमुख नेता शामिल होंगे। इस बैठक में कांग्रेस अपने 90 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का चयन करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ