हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

15 अक्टूबर को जारी होगी पहली लिस्ट; सीएम बघेल बोले- आज की बैठक में तय होंगे, पहले और दूसरे चरण के नाम

विज्ञापन

Chhattisgarh Congress Candidates List: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी संबंध में सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची को लेकर प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी।

अंतिम मुहर लगने के बाद जारी होगी सूची

सीएम ने कहा कि उम्मीद है कि पहली सूची 15 अक्टूबर को आ जाएगी, क्योंकि पितृपक्ष तक तो सूची जारी नहीं की जाएगी, इतना तय है। बता दें कि दिल्ली में आज सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक रखी गई है। इस बैठक के दौरान प्रदेश स्तर से तय किए गए नामों पर अंतिम मुहर लगेगी, जिसके बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। बता दें कि बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 21 और दूसरी सूची में 64 उम्मीदवारों के नाम जारी करने के साथ 85 सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया है ,जबकि अभी पांच सीटों को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है।

बीजेपी पर कसा तंज

इस दौरान सीएम बघेल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी कहती है कि वह कैडर आधारित पार्टी है। वे कैडर का सिर्फ दुरुपयोग करते हैं। अगर उन्होंने अपने कैडर की बात सुनी होती तो 15 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद उन्हें 15 सीटें नहीं मिलतीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 5 बड़े मु्द्दे, जिन पर बिछेगी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की बिसात, भाजपा-कांग्रेस में होगी कांटे की टक्कर

बता दें कि छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में 7 और दूसरे चरण में 17 नवंबर को वोटिंग होगी। पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान होगा वहीं, दूसरे चरण में बाकी बची 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और नतीजों की घोषणा तीन दिसंबर को होगी।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola