Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Visit Mahasamund: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय का शनिवार को पहली बार महासमुंद जिले में पहुंचे। सीएम विष्णुदेव साय महासमुंद जिले के ग्राम झलप में आयोजित संत गुरू रविदास महासभा और रविदास समाज के स्टेट लेवल के महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने समाजिक सभा को कहा कि आप संत रविदास के वंशज है। इसके साथ ही उन्होंने रविदास समाज के युवाओं के विकास के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री का संबोधन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सबसे लेट पहुंचने के लिए खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संत गुरू रविदास महान संत थे। कबीर दास और गुरूनानक देव जी ने भी संत गुरू रविदास को श्रेष्ठ संत कहा था। आप संत रविदास के वंशज है। सीएम साय ने आगे समाज से उम्मीद करते कहा कि उन्हें इस समाज से अपेक्षा है कि वह कभी धर्मांतरण नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से समाज के विकास के लिए अपने बेटा – बेटियों को शिक्षित करने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: मार्च से लागू होगी महतारी वंदन योजना, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये
नशाखोरी से दूर रहें युवा
मुख्यमंत्री साय ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की तसीहत देते हुए कहा कि युवाओं को नशाखोरी से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा करने और देश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए भी कहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना पर मोहर लगाई। साथ ही सीएम ने क्षेत्र की सिंचाई सुविधा और अन्य मांगों पर शीघ्र कार्य करने का भरोसा दिलाया।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines