CM Vishnudev Sai Targtes Priyanka Gandhi: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के साथ ही समाप्त हो गए, लेकिन इसके बाद भी प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का चुनाव के बाद भी एक दूसरे पर जुबानी वार जारी है। हाल ही में प्रियंका गांधी ने एक चुनावी सभा में भाजपा पर वार करते हुए कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करके केवल सत्ता में बने रहने चाहती है। अब प्रियांका गांधी के इसी बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पटलवार किया है। सीएम साय ने कहा कि इन लोगों की बात पर किसी का विश्वास नहीं है।
सीएम साय का प्रियांका गांधी पर पटलवार
प्रियांका गांधी के बयान पर पटलवार करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस की क्या ही बात कर रही है। इन लोगों की बात पर किसी का विश्वास नहीं है। कांग्रेस ने जनता का विश्वास खो चुका है। इसके साथ ही सीएम साय ने झारखंड दौरे पर बात करते हुए कहा कि वह झारखंड चुनावी दौरे पर रहेंगे। यहां वह 2 लोकसभा सीटों के लिए 3 चुनावी सभाओं को आयोजित करेंगे। झारखंड में अलग-अलग जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले हैं। सीएम विष्णुदेव साय आखिरी चरण के चुनाव से पहले पार्टी प्रचार में अपनी सारी ताकत झोक देंगे।
यह भी पढ़ें: पारा 46 पार हुआ तो बम की तरह फट गया फ्रिज का कंप्रेसर! बाल-बाल बची फैमिली
राज्य के श्रमिकों को दी बड़ी सौगात
बता दें कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने राज्य के श्रमिकों को बीते दिन एक बड़ी सौगात दी है। दरअसल साय सरकार ने राज्य के श्रमिकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। नया महंगाई भत्ता 1 अप्रैल, 2024 से लागू होगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines