CM Vishnudev Sai Targets Congress For Corruption: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। इसी तहत सोमवार को सीएम विष्णुदेव साय दुर्ग में भाजपा की नामांकन रैली शामिल हुए। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार सहित कई तरह के आरोप लगाए। इसके साथ ही में उन्होंने पूर्व सीएम की भाभी सहित कई नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं को भ्रष्टाचार के चलते पिछले एक साल से बेल नहीं मिल पा रही है।
कांग्रेसियों ने सिर्फ किया भ्रष्टाचार
कांग्रेस पर वार करते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। इसी भ्रष्टाचार के चलते कई लोग आज जेल में बंद हैं, उन्हें साल भर से बेल नहीं मिल पा रही है। एसी और गद्दे पर सोने वाले आज जेल की फर्श पर सो रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम के ऊपर भी महादेव एप के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का आरोप लगा हुआ हैं। हम लोगों ने ‘मोदी की गारंटी’ को साय साय पूरा किया। फिर चाहे वो तेंदूपत्ता हो, धान के बकाया बोनस हो या महतारी वन्दन योजना के वादे पूरा करना हो।
यह भी पढे़ं: कन्हैया कुमार के जनरल डायर वाले बयान पर CM साय का पलटवार, बोले- जनता देगी इसका जवाब
11 लोकसभा सीटों पर हो भाजपा की जीत
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम साय ने सबसे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा आप सभी से यह चाहूंगा कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में खाता खोलने नहीं देना है। प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीताना है। आज देश के लिए पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी की बहुत जरूरत है। पीएम मोदी कहते हैं सबका साथ, सबका विकाश और सबका विश्वास लेकर साथ चलना है। मोदी जी ने दस साल में देशभर में जो काम किया है, वह आप सबके सामने है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines