CM Vishnudev Sai Targets Congress Govt: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीते दिन रायगढ़ में आयोजित 39वें चक्रधर समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह का दिप जलाकर शुभांरभ किया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि रायगढ़ हमेशा संगीत एवं कलाधानी नगरी रही है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है।
फीका पड़ा गया था चक्रधर समारोह का रंग
अपने संबोधन के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व तक पहचान दिलाने वाले संगीत सम्राट महाराज चक्रधर के योगदान को याद किया। उन्होंने ने कहा कि महाराज चक्रधर ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाने का काम किया है। इस दौरान सीएम साय ने राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में चक्रधर समारोह के आयोजन का रंग फीका पड़ा गया था।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का चक्रधर समारोह 2024 का शुभांरभ, हेमा मालिनी के ‘रासबिहारी’ के साथ कार्यक्रम का आगाज
रायगढ़ में बनेगा संगीत महाविद्यालय
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के साथ जनता के सारे सायं-सायं पूरे हो रहे हैं। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों, गरीबों समेत सभी वर्गों का आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी लगातार काम कर रही है। इसके साथ सीएम साय ने भरोसा दिलाया स्थानीय कला संस्कृति के साथ-साथ पारंपरिक विरासत को सहेजने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय शुरू करने की घोषणा की है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines