Chhattisgarh CM Vishndev Sai Targets Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अब और तेज हो गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार ईवीएम (EVM) पर सवाल उठा रहे हैं। एक बार फिर से पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने EVM को लेकर सवाल उठाया है। भूपेश बघेल के इस सवाल पर अब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवाब दिया है।
भूपेश बघेल पर भड़के साय
सीएम विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज ईवीएम (EVM) और वीवीपीएटी (VVPAT) मशीनों की विश्वसनीयता को लेकर दायर की गई तमाम याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं। इसके बावजूद पूर्व सीएम भूपेश बघेल लगातार ट्वीट कर EVM की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहें हैं।
हारने से पहले ही EVM पर फोड़ रहे ठीकरा
इसके साथ ही अभनपुर के ग्राम पिपरौद में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस और भूपेश बघेल अपनी संभावित हार को देखते हुए अभी से हार का ठीकरा फोड़ने के लिए बहाना ढूंढ़ रहे हैं। जब यह लोग चुनाव जीत जाते हैं, तब ईवीएम पर सवाल नहीं उठाते, लेकिन हारने पर यहीं लोग अपनी नाकामी छिपाने के लिए ठीकरा EVM पर फोड़ देते हैं।
यह भी पढ़ें: शादी में जा रही बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार, बीच रास्ते में पलटा वाहन, मातम में बदली खुशी
भूपेश बघेल का पोस्ट
बता दें कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने X (पूर्व में ट्वीटर) हैंडल पर पिछले कुछ समय से लगातार ट्वीट करते हुए EVM मशीन के काम पर सवाल उठा रहें हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा कि लोकसभा चुनाव के मतदाता फोन करके शिकायत कर रहे हैं कि EVM में बाकी प्रत्याशियों की तस्वीर बड़ी और साफ है लेकिन भूपेश बघेल की फोटो छोटी और धुंधली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फोटो उसी तरह दी गई थी जिस तरह से चुनाव आयोग में मांगी थी। पूर्व सीएम के इस पोस्ट के बाद से प्रदेश राजनीति का माहौल काफी गर्म हो गया।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
10 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines