Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन दिनों लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार को लेकर व्यस्त हैं, लेकिन इसके बाद भी वह बतौर मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारियों को निर्वाह कर रहे हैं। बीते दिन प्रदेश की राजधानी रायपुर के शॉपिंग मॉल में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक साल के मासूम राजवीर की दर्दनाक मौत हो गई। अब इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संज्ञान लिया है। सीएम साय ने प्रदेश के सभी शॉपिंग मॉल को सुरक्षा के मद्देनजर खास निर्देश दिए हैं।
सीएम साय का सख्त निर्देश
सीएम साय ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट करते हुए प्रदेश के सभी शॉपिंग मॉल और बाकी पब्लिक प्लेस के सभी सुरक्षा उपकरणों और उसकी व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए हैं। सीएम साय ने अपने पोस्ट में लिखा कि बीते दिन राजधानी रायपुर के शॉपिंग मॉल में दुर्घटनापूर्ण मासूम राजवीर की मृत्यु हो गई। इस दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यह एक दर्दनाक दुर्घटना थी, ऐसा दोबारा न हो इसके लिए प्रदेश के सभी मॉल समेत सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपकरणों और व्यवस्था के जांच के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में पहले दिन किसी ने नामांकन नहीं भरा, चुनाव अधिकारी बोले- 6 दिन हैं अभी
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि, बीते दिन सोशल मीडिया पर रायपुर के एक मॉल का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में सभी लोग मॉल के एस्केलेटर पर चढ़ रहे थे, इसी दौरान एक साल के राजवीर ने अपने पिता की गोद से फिसलकर एस्केलेटर के तीसरे माले पर नीचे गिर गया। हादसे के तुरंत बाद ही सब राजवीर के पास गए नन्हें मासूम को मौके पर ही मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines