CM Vishnudev Sai on Bangladesh Violence: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनसंपर्क विभाग की तरफ से राजधानी रायपुर के टाऊन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां सीएम विष्णुदेव साय ने तिरंगा फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग कमांडर की टुकड़ियों को सलामी दी। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के सत्याग्रह पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश हिंसा पर भी बात की।
कांग्रेस के सत्याग्रह पर सीएम का निशाना
प्रदेश में कांग्रेस के गौ सत्याग्रह को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले 5 साल तक कांग्रेस को सरकार चलाने का अवसर मिला। नरवा, गरवा, घूरवा, बड़ी एक फ्लैगशिप योजना रही। इन सभी योजना का क्या हाल हुआ यह सब देखें हैं। कितने मवेशी मरे हैं यह पूरा छत्तीसगढ़ जानता है। अब कांग्रेस सत्याग्रह की नौटंकी करने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस 2024: राज्यपाल रमेन डेका ने किया ध्वजारोहण, बच्चों से मुलाकात कर टॉफी-मिठाई बांटी
बांग्लादेश के हालात पर क्या सीएम साय?
इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश में हो रही हिंसा काफी बड़ा चिंता का विषय है। वहां जो भी हो रहा है वह नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने नक्सली क्षेत्रों में तिरंगा फहराएं जाने को लेकर कहा कि जब से राज्य में हमारी सरकार में आई है तब से नक्सलवाद से मजबूती से लड़ाई लड़ रही हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार वहा सुरक्षा कैम्प लगाए जा रहे है। यही वजह है को इस बार ज्यादातर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर तिरंगा फहराया गया।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
9 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
12 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
15 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
15 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
19 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
19 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
20 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines