'अब छत्तीसगढ़ में सभी को मिल रहा है आगे बढ़ने का मौका', कान्यकुब्ज महासभा ने जताया CM साय का आभार

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शुक्रवार को प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राम्हण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने खास मुलाकात की।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
विज्ञापन

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि किसी प्रदेश का विकास उसके नागरिकों के विकास के बिना नहीं हो सकता है। इसलिए साय सरकार की तरफ से प्रदेश सभी वर्गों को आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राम्हण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से खास मुलाकात की है।

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने जताया CM साय का आभार

कान्यकुब्ज ब्राम्हण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम विष्णुदेव साय का उनके सहयोग के लिए आभार जताया है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य में साय सरकार द्वारा सभी समाजों को साथ लेकर विकास के काम किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम विष्णुदेव साय से कहा कि उनकी सरकार में प्रदेश के सभी वर्गों को आगे बढ़ने का बराबर मौका मिल रहा है। प्रदेश के सभी वर्गों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में साय सरकार के आते ही किसानों, युवाओं, आदिवासियों, महिलाओं समेत गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अनेक फैसले लिए गए हैं।

साय सरकार के अच्छे काम

प्रतिनिधिमंडल ने आगे कहा कि राज्य में साय सरकार बनने के दूसरे ही दिन ही प्रदेश के 18 लाख जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने के प्रस्ताव मंजूरी दी गई। इसी तरह राज्य के किसानों को 2 साल का बकाया धान बोनस भी दिया गया और महतारी वन्दन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक हज़ार रुपये भी दिए जा रहे हैं। महतारी वन्दन योजना का लाभ प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ