Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस समय प्रदेश के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी बीच वह प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए भी काम कर रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय बीते शाम राजनांदगांव के गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने देश की आजादी के बाद ममतामयी मिनीमाता पहली महिला सांसद बारे बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने आजीवन नारी शक्ति को आगे बढ़ाने, अस्पृश्यता को दूर करने का काम किया है।
राजनांदगांव में सीएम साय ने की खास घोषणाएं
इस समारोह में सीएम विष्णुदेव साय ने सरकारी नए महाविद्यालय ठेलकाडीह का नाम संत गुरू घासीदास बाबा के नाम पर रखने का ऐलान किया है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सभी संत गुरू घासीदास बाबा के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सतनामी समाज को शिक्षा और विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं। इसके साथ ही उन्होंने विकासखंड के कुछ ग्रामों को सतनाम भवन निर्माण, सतनाम भवन और मंच निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। ये 10 लाख रुपये राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सोनेसरार, डोंगरगांव विकासखड के ग्राम साकरदाहरा और राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोतीपुर को दिए जाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज में ममतामयी मिनीमाता की प्रतिमा स्थापना के लिए 5 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें: “कृषि और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार’, कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
संत गुरू घासीदास बाबा का संदेश
सीएम साय ने आगे कहा कि संत गुरू घासीदास बाबा ने 18वीं सदी में पूरे समाज में मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। साथ ही समाज में व्याप्त छूआ-छूत और भेदभाव को दूर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके संदेशों का अनुकरण करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य कर रही है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
18 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines