Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Security Lapse, (नीतीन नामदेव): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। सीएम साय की सुरक्षा में यह चूक अस्थाई मुख्यमंत्री निवास में हुई है। यहां सुरक्षा में लापरवाही के चलते पिस्टल के साथ एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के ऑफिस में घुस गया। बताया जा रहा है कि यह घटना 25 फरवरी को रात के करीब 9:30 की है। मालूम हो कि 25 फरवरी को सीएम विष्णुदेव साय पहुना में स्थित मुख्यमंत्री के अस्थाई कैंप कार्यालय में थे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में इस लापरवाही और चूक के लिए 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
क्या है मामला?
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक के लिए सस्पेंड हुए 8 पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री कार्यालय के मेन गेट और सुरक्षा घेरे के पहले और दूसरे सर्कल में तैनात थे। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आए व्यक्ति के पास लाइसेंसी पिस्टल थी। यह व्यक्ति सीएम से के प्राइवेट स्टाफ के साथ VIP गाड़ी में बैठकर पहुना के सीएम ऑफिस के मेन गेट पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि VIP गाड़ी में सीएम से के प्राइवेट स्टाफ के साथ में होने की वजह से मेन गेट पर पुलिस ने व्यक्ति की चेकिंग नहीं की। पुलिस की इस लापरवाही के चलते यह व्यक्ति पिस्टल के साथ सीएम ऑफिस के बेहद नजदीक तक पहुंच गया। सीएम ऑफिस के ठीक बाहर ही व्यक्ति की जांच की गई और उसके पास से पिस्टल को लेकर जब्त कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तमंत्री ने की विष्णुदेव साय सरकार की तारीफ, बोले- दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को समर्पित
कौन है वह व्यक्ति?
इसके बाद सीएम सुरक्षा में चूक के मामले में मेन गेट पर तैनात 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। यह सभी पुलिसकर्मी सीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वैसे अभी तक इस बात पता नहीं चल पाया है कि आखिर सीएम ऑफिस में पिस्तल के साथ घुसने वाला व्यक्ति कौन था? मीडिया की कुछ रिपोर्ट के माने तो वह व्यक्ति एक ठेकेदार है, कई जगह यह बताया जा रहा है कि वह कोई पार्टी से जुड़ा व्यक्ति है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines