हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रायगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय की ललकार, बोले-विकास के लिए मोदी का आना जरूरी

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए मोदी का फिर से सत्ता में आना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। सीएम साय ने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के बरमकेला में प्रचार के अंतिम दिन पहुंचे। यहां उन्होंने बरमकेला में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान सीएम साय ने लोगों से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट डालने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी द्वारा किए जनहित कामों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए मोदी का फिर से सत्ता में आना बहुत जरूरी है।

गरीब लोगों को मिला योजनाओं का फायदा

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि पीएम मोदी ने 500 सालों के इंतजार के बाद से अयोध्या में राम मंदिर बनवाया और देश के करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था को पूरा किया है। पिछले 10 सालों में पीएम मोदी ने कई ऐतिहासिक काम किए हैं। जिसमें कश्मीर से धारा 370 को हटाना, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण, उज्ज्वला योजना, देश के करोड़ों घरों में शौचालय निर्माण करवाना, हर घर बिजली पहुंचाने के काम समेत कई विभिन्न योजनाओं शामिल हैं। इन सभी योजनाओं से गरीब लोगों को काफी फायदा हुआ है।

यह भी पढ़ें: शराब ऑफर करते, अश्लील-अभद्र हरकतें करते…Radhika Khera के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

फिर एक बार मोदी सरकार

इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने 20 साल तक रायगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा को जीत दिलाने के लिए क्षेत्रवासियों को धन्यवाद भी कहा है। एक बार फिर विश्वास जताते हुए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट करने की अपील की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें