Chhattisgarh CM Vishnudev Sai on Naxalism: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा एंटी-नक्सल ऑपरेशन जारी है। नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को एक के बाद एक बड़ी सफलता मिल रही है। एक तरफ जहां मुठभेड़ में मरने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ रही है, वहीं इसको लेकर बाकी नक्सलियों में डर का माहौल बना गया है, जिसके चलते भारी संख्या में नक्सली हथियार छोड़ मुख्यधारा से जुड़ आत्मसमर्पण कर रहे हैं। नक्सलवाद के खिलाफ इस कामयाबी को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद का सफाया हो रहा सांय-सांय हो रहा है।
साय सरकार के 5 महीने
सीएम विष्णुदेव साय ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके 5 महीने कार्यकाल में नक्सलवाद के खिलाफ काफी सख्त कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले 5 महीने के अंदर प्रदेश में एंटी नक्सल ऑपरेशन के जरिए सुरक्षा बलों ने 120 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं 407 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 404 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर खुद आत्मसमर्पण कर दिया है। छत्तीसगढ़ में ये 5 के सुशासन का असर है।
यह भी पढ़ें: जानलेवा गर्मी! Heat Stroke ने ले ली तेंदुए की जान, बेहोशी में सोया मौत की नींद
नक्सलवाद का सफाया हो रहा सांय सांय
इसके साथ सीएम साय ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 5 महीने के सुशासन का असर दिख रहा है, नक्सलवाद का सफाया सांय सांय हो रहा है। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। हमारी सरकार का लक्ष्य ही प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने 9 नक्सलियों को एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान मार गिराया था।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines