Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश को हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसी सिलसिले के तहत सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश की राजधानी रायपुर में स्थित डॉ. खूबचंद बघेल व्यावसायिक परिसर में आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल की 124वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य बनाया, अब इसे संवारने की जिम्मेदारी हमारी सरकार की है।
राज्य को संवारने की जिम्मेदारी
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था। अब इस राज्य को संवारने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में 7 महीने पूरे कर लिए हैं। सरकार बनने के दूसरे दिन ही 18 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का काम किया गया। इसके अलावा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से धान की खरीदी की गई। इसके साथ ही 13 लाख किसानों को 2 साल के बकाया धान बोनस दिया गया। राज्य की 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को हर महीने महतारी वंदन योजना के तहत एक-एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक, किसानों के हित में बड़ा फैसला, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
सपने को आकार दे रही सरकार
उन्होंने आगे कहा कि उनके पुरखों ने जिस छत्तीसगढ़ का सपना देखा है, उसे उनकी सरकार अब आकार देने काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के पास खनिज संपदा खजाना है। छत्तीसगढ़ की धरती में कोयला, आयरन, बॉक्साइट, गोल्ड, डायमंड जैसे कई खनिजों का खजाना हैं। इसके अलावा मिनरल्स के सेक्टर में भी हमारा छत्तीसगढ़ बहुत समृद्ध है। अब सब इन सभी चीजों का हमे वैल्यू एडिशन करना है और अपने छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध बनना हैं। इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम भी कर रही है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines