दिल्ली से लौटे CM साय; नीति आयोग की मीटिंग से लेकर केंद्रीय मंत्री संग मुलाकात पर क्या बोले?

CM Vishnudev Sai Returned From Delhi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार दिल्ली से वापस रायपुर पहुंच गए है। यहां उन्होंने मीडिया से कई मुद्दों पर खुल कर बात की।

CM Vishnudev Sai Returned From Delhi
विज्ञापन

CM Vishnudev Sai Returned From Delhi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की मीटिंग में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीटिंग में अपने विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को सामने रखा। नीति आयोग की मीटिंग खत्म होने के बाद सोमवार को सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली से वापस रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से कई मुद्दों पर खुल कर बात की। यहां उन्होंने विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की बात कही है।

विज्ञापन

नीति आयोग की बैठक पर क्या बोले सीएम साय?

सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते नीति आयोग की बैठक में शामिल होने पर कहा कि 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक हुई थी। देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में विकास को लेकर सार्थक चर्चा की गई है। सीएम साय ने बताया कि उन्होंने इस बैठक में विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ को बनाने के विजन को रखा गया है। उन्होंने आगे बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ के लिए डॉक्यूमेंट तैयार जा रहे हैं। इस डॉक्यूमेंट को छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस के दिन जनता को समर्पित किया जाएगा।

मंत्री शिवराज सिंह चौहान संग मुलाकात

इस दौरान सीएम साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से कई अलग-अलग विषयों में चर्चा की है। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने नक्सलियाों के पुनर्वास और पीएम आवास के विषय पर चर्चा की है। इसके अलावा सीएम साय ने सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हलुआ कहे पर कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। उन्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ