Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने 2 दिवसीय इस समारोह का दिप जलाकर शुभारंभ किया। इस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा नक्सली मुठभेड़ को लेकर कहा कि जवानों को बड़ी सफलता हासिल हुई है, हमारे जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया।
सीएम साय का दंतेवाड़ा मुठभेड़ पर रिएक्शन
दंतेवाड़ा नक्सली मुठभेड़ को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि बड़ी सफलता मिली है एक दिन हमारे जवान 29 नक्सली मारे थे। उस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 31 नक्सलियों को मारे हैं। इसके लिए मैं अपने जवानों को उनके साहस के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बड़ी मजबूती के साथ हमारी सरकार लड़ रही है। डबल इंजन कि सरकार का लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद की समाप्ति होगी। इस दौरान 7 तारिक को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में शामिल होने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस बैठक में नक्सल प्रभावित 10 प्रदेश के मुख्यमंत्री, सीएस डीजीपी और अधिकारी शामिल होगी।
यह भी पढ़ें: नई दिल्ली में होगी नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक, छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय भी होंगे शामिल
डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर वार
इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस की प्रेस वार्ता पलटवार किया। कहा पहले आप इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को जांच करने दीजिए खुद इन्वेस्टिगेशन एजेंसी मत बनिए। मैं पूछना चाहता हूं कि बिरनपुर में भुनेश्वर साहू को मारा गया उनके गृह मंत्री क्यों नहीं गए? कवर्धा में जब लोगों को पीटा गया। तब मुख्यमंत्री क्यों नहीं गए तब तत्कालीन मुख्यमंत्री थे? कवर्धा में गांव में एक परिवार के बीच का झगड़ा, उसे शांत होने दीजिए इन्वेस्टिगेशन पूरा होगा। सभी मामलो पर जांच होगी दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 hr agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines