Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार किसानों की भलाई काम कर रहे हैं। विष्णु देव की सरकार न सिर्फ किसानों के लिए नई स्कीम लॉन्च कर रही है। साथ ही उन स्कीम पर कितना काम हो रहा भी पूरा जायजा ले रही हैं। इसी सिलसिले में सीएम विष्णुदेव साय अचानक रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान पुसौर धान खरीदी केंद्र पर पहुंच गए, जहां उन्होंने केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने अपने सामने केंद्र पर धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी मपवायी। इस दौरान सीएम ने केंद्र पर धान बेचने आए किसानों से भी बात की। सीएम साय के इस औचक निरीक्षण हर तरफ बात हो रही है।
सीएम से किसान ने कही मन की बात
धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने धान बेचने आए किसानों से बात करते हुए उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। सीएम ने किसानों ने सवाल किया कि क्या उन्हें केंद्रों पर धान बेचने में कोई तकलीफ हो रही है? सीएम का सरल स्वभाव देखकर किसान पार्थिव केदार ने बताया कि कुछ दिनों पहले बारिश हुई थी, जिसमें उसका काफी धान गीला हो गया था, जिसे वह बेच नहीं पाया था। किसान ने आगे बताया कि अब जब सीएम ने धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी है तो अब उसे इसकी चिंता नहीं है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार महासमुंद पहुंचे सीएम विष्णुदेव, 10 लाख रुपये देने का किया ऐलान
सीएम साय का ऐलान
इस दौरान सीएम साय ने ऐलान किया कि अब किसानों शनिवार और रविवार को भी केंद्र पर अपना धान बेच सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के अंतर राशि बात करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही उनके रकम का भुगतान करेगी। वहीं किसानों ने भी सीएम विष्णुदेव साय को धान के 2 साल का बकाया बोनस जारी करने आभार जताया है। किसानों ने मुफ्त राशि देने को लेकर भी सीएम को धन्यवाद दिया और बताया कि उन्हें इससे आर्थिक राहत मिली है। इस दौरान सीएम साय के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी और प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines