CG: बंदरचुंआ के सरकारी स्कूल में पहुंचे CM विष्णुदेव साय, छात्रों के माता-पिता से की बातचीत

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बंदरचुंआ के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के पालक शिक्षक बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए। छात्रों के माता पिता से मुलाकात और बात की।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai in Bandarchuna

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बंदरचुंआ के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित मेगा पालक शिक्षक बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के माता पिता और कुछ छात्रों के दादा-दादी से मिले। यहां उन्होंने छात्रों के अभिभावकों के साथ काफी बातें की। उन्होंने कहा कि परिवार किसी भी बच्चे की पहली पाठशाला होती है और माता पिता बच्चों के पहले गुरु होते हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किया छात्रों के अभिभावकों को सम्मानित

सीएम विष्णुदेव साय ने पालक शिक्षक संवाद का कार्यक्रम में कहा कि आज स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत सारी एक्टिविटिज करवाई जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से बात करते हुए कहा कि अपने बच्चों के शिक्षकों से सतत संपर्क में रहें। इससे बच्चे के पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी मिलेगी ही साथ ही आपकी सहभागिता से बच्चे के गलत संगत में जाने की आशंका भी नही होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों के अभिभावकों को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन

क्या बोले स्कूल शिक्षा सचिव?

इस मौके पर स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने कहा कि प्रदेश के सभी 5.5 हजार स्कूलों में मेगा पालक शिक्षक मीटिंग कार्यक्रम आयोजित की जा रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में यह बात रखी कि प्राइवेट स्कूल में पीटीएम आयोजित होता है। लेकिन सरकारी स्कूलों में यह नहीं होता है, इसे सरकारी स्कूल में भी लागू किया जाना चाहिए। सीएम विष्णुदेव साय के निर्देशों का पालक शिक्षक करते हुए इस बैठक आयोजन किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ