CM Vishnudev Sai on Congress Ambedkar March: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर को भी सुधारने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह राज्य के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कई तरह के इवेंस्टमेंट इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट का कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। दिल्ली जाने से पहले सीएम विष्णुदेव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के अंबेडकर मार्च पर तंज कसा है।
कांग्रेस के अंबेडकर मार्च पर सीएम साय का तंज
सीएम विष्णुदेव साय ने अपने दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि दिल्ली में इन्वेस्टर्स कनेक्ट का कार्यक्रम रखा गया है। देश के उद्योगपतियों से मुलाक़ात और बात होगी। छत्तीसगढ़ की नए उद्योग नीति के विषय में बताएंगे और उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ में इन्वेस्ट करने का आग्रह करेंगे। इस सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के अंबेडकर मार्च पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सम्मान भाजपा पार्टी ने दिया है। कांग्रेस ने क्या किया इसे दुनिया और देश की जनता देख रही है। कांग्रेस के कहने का कोई मतलब नहीं है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर से बढ़ रहा मेडिकल टूरिज्म; जानिए क्या बोले CM विष्णुदेव साय
कांग्रेस पर कैबिनेट मंत्री का वार
वहीं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने भी गांजा तस्करी में कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे का नाम सामने आने पर कहा कि आपराधिक गतिविधियों, शराब माफिया, गांजा तस्करों को संरक्षण देना कांग्रेस का नेचर रहा है। कई क्षेत्रों में जब उनकी सरकार थी तो खुले आम सट्टा बाजी की जाती थी। अब कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे का गांजा तस्करी में नाम आया है। ये शुरुआत है… आगे और ऐसे मामले बाहर निकलेंगे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
6 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
11 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
16 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
30 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
33 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines