दिल्ली रवाना हुए CM विष्णुदेव साय; इन्वेस्टर्स प्रोग्राम में लेंगे हिस्सा, जानिए कांग्रेस के अंबेडकर मार्च पर क्या बोले

CM Vishnudev Sai on Congress Ambedkar March: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के अंबेडकर मार्च पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सम्मान भाजपा पार्टी ने दिया है।

CM Vishnudev Sai on Congress Ambedkar March
विज्ञापन

CM Vishnudev Sai on Congress Ambedkar March: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर को भी सुधारने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह राज्य के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कई तरह के इवेंस्टमेंट इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट का कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। दिल्ली जाने से पहले सीएम विष्णुदेव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के अंबेडकर मार्च पर तंज कसा है।

कांग्रेस के अंबेडकर मार्च पर सीएम साय का तंज

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि दिल्ली में इन्वेस्टर्स कनेक्ट का कार्यक्रम रखा गया है। देश के उद्योगपतियों से मुलाक़ात और बात होगी। छत्तीसगढ़ की नए उद्योग नीति के विषय में बताएंगे और उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ में इन्वेस्ट करने का आग्रह करेंगे। इस सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के अंबेडकर मार्च पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सम्मान भाजपा पार्टी ने दिया है। कांग्रेस ने क्या किया इसे दुनिया और देश की जनता देख रही है। कांग्रेस के कहने का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन

कांग्रेस पर कैबिनेट मंत्री का वार

वहीं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने भी गांजा तस्करी में कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे का नाम सामने आने पर कहा कि आपराधिक गतिविधियों, शराब माफिया, गांजा तस्करों को संरक्षण देना कांग्रेस का नेचर रहा है। कई क्षेत्रों में जब उनकी सरकार थी तो खुले आम सट्टा बाजी की जाती थी। अब कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे का गांजा तस्करी में नाम आया है। ये शुरुआत है… आगे और ऐसे मामले बाहर निकलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ