Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार तेजी के साथ प्रदेश में विकास कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए रोड मैप तैयार किया है। इसमें सरकार ने आईटी सेक्टर, ईको-टूरिज्म सर्किट, कांफ्रेंस डेस्टिनेशन, हेल्थ डेस्टिनेशन, बिजनेस टूरिज्म और वेडिंग डेस्टिनेशन जैसे सभी सेक्टरों को तेजी से विकास के लिए नई रणनीति बनाई है। सरकार का मानना है कि ये सभी सेक्टर तेजी से उभर रहे हैं। इन सभी सेक्टरों में प्रदेश के युवा और उद्यमी लोग आगे बढ़ सकते हैं, जिसके लिए उन्हें सरकार से मदद मिलेगी।
‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ की नीति
छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में प्रदेश को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए उद्योगों को बढ़ावा दिया गया है। इसके अलावा सरकार राज्य में खुले मन के साथ निवेशकों का स्वागत करने वाली है। सरकार के रोड मेपड़ के अनुसार इसके लिए राज्य में रेड टेपिज्म के स्थान पर रेड कारपेट की नीति होगी। वहीं राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने और प्रदेश में इसकी स्थापना के लिए ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ की नीति पर भी काम कर रही है, जिसमें सिंगल विंडो प्रणाली, मिनिमम परमिशन, इज ऑफ डूइंग बिजनेस, ऑनलाइन परमिशन जैसी नीति शामिल होगी। राज्य में पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप के लिए नीति आयोग और IIM के एक्सपर्ट का सहयोग लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Transfer 2024: साय सरकार ने 49 अधिकारियों के किए तबादले, देखें किसे-कहां मिली नई पोस्टिंग
इन जिलों और नगरों को किया जाएगा विकसित
छत्तीसगढ़ के बजट में प्रदेश के रायगढ़, जगदलपुर, भिलाई, बिलासपुर, नवा रायपुर अटल नगर, कोरबा, अंबिकापुर, दुर्ग और रायपुर जैसे खास नगरों को ग्रोथ इंजन के रूप में डेवलप किया जाएगा। वहीं सिलतरा, रायगढ़, कोरबा, उरला, रायगढ़ और जांजगीर जैसे एरिया को जरूरत के अनुसार औद्योगिकरण की नीति बनाई जाएगी। इसके साथ ही मैदानी कृषि प्रधान जिलों में विकास को कृषि आधार पर बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा राज्य के ग्रामीण इलाकों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी सरकार का फोकस रहेगा।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
9 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines