CM Vishnudev Sai on Ratan Tata Death: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहें। बीते दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। रतन टाटा के निधन की खबर से हर एक भारतीय दुखी है, पूरे देश में शोक की लहर है। दुनिया भर की हस्तियां रतन टाटा को श्रद्धाजलि दे रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी रतन टाटा के निधन पर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा हमेशा हमारी यादों में जीवित रहेंगे।
सीएम विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया दुख
सीएम विष्णुदेव साय ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर रतन टाटा के लिए एक लंबा पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन की खबर सुन कर बहुत दुख हुआ। रतन टाटा न सिर्फ भारतीय उद्योग जगत को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित किया, बल्कि देश के शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और मानव कल्याण के क्षेत्र में भी शानदार काम किया है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के रामगोपाल ने मुख्यमंत्री योजना के साथ बनाया अपना आशियाना, ऐसे पूरा हुआ घर का सपना
‘रतन टाटा हमेशा हमारी यादों में जीवित रहेंगे’
उन्होंने आगे लिखा कि भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान को देश के लोग हमेशा याद रखेंगे। उनका सादगी भरा जीवन, एथीकल लीडपशीप और परोपकार की भावना एक जिंदगी की मिसाल थी। रतन टाटा का भारत और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। देश और समाज में बेहतर बदलाव के लिए उनके द्वारा किए गए काम हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। जिसके साथ रतन टाटा हमेशा हमारी यादों में जीवित रहेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें…ॐ शांति।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
6 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
9 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
13 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
16 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
17 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines