CM Vishnudev Sai on Rahul Gandhi Nyaya Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इन दिनों छत्तीसगढ़ में है, आज राहुल की यह यात्रा रायगढ़ से शुरू हो रही है। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कटाक्ष किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि राहुल गांधी को सबसे पहले अपनी पार्टी में अन्याय के शिकार हुए नेताओं को न्याय दिलाना चाहिए। इतना नहीं, सीएम ने तो यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह से सफाया करने का मन बना लिया है।
‘न्याय यात्रा’ पर बोले सीएम साय
कांसाबेल में मीडिया से बात करते हुए सीएम साय ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को सबसे कांग्रेस पार्टी में अन्याय के शिकार हुए नेताओं को न्याय दिलाने की पहल करनी चाहिए। उन्हें यह देखना चाहिए कि उनकी पार्टी के नेताओं का क्या हाल है। पिछले साल ही जनता ने कांग्रेस को 3 राज्यों से अलग कर दिया था। फिलहाल राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में है। यहां राज्य की जनता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का पूरा सफाया करने का मन बना चुकी है। क्योंकि प्रदेश की जनता के सामने मोदी की गारंटी के सभी कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: शाबाश! ‘आगे बढ़ो, आत्मनिर्भर बनो’; महिलाओं के हाथों से बनी चीजें देखकर छत्तीसगढ़ CM साय हुए गौरवान्वित
छत्तीसगढ़ में जनता के लिए काम
सीएम साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में अब तक 18 लाख लोगों को पीएम आवास और महतारी वंदन योजना का जल्दी लाभ दिलाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा इस बार किसानों से 145 मीट्रिक टन बंपर मात्रा में धान की खरीद की गई है। किसानों को धान की अंतर राशि का भुगतान भी जल्द करवाया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines