CM Vishnudev Sai on Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyaya Yatra

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की यात्रा पर CM विष्णुदेव साय की कटाक्ष, बोले- पहले कांग्रेस के पीड़ित नेताओं को दिलाएं न्याय

CM Vishnudev Sai on Rahul Gandhi Nyaya Yatra: सीएम साय ने कहा कि राहुल गांधी को सबसे कांग्रेस में नेताओं को न्याय दिलाने की पहल करनी चाहिए।

CM Vishnudev Sai on Rahul Gandhi Nyaya Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इन दिनों छत्तीसगढ़ में है, आज राहुल की यह यात्रा रायगढ़ से शुरू हो रही है। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कटाक्ष किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि राहुल गांधी को सबसे पहले अपनी पार्टी में अन्याय के शिकार हुए नेताओं को न्याय दिलाना चाहिए। इतना नहीं, सीएम ने तो यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह से सफाया करने का मन बना लिया है।

विज्ञापन

‘न्याय यात्रा’ पर बोले सीएम साय  

कांसाबेल में मीडिया से बात करते हुए सीएम साय ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को सबसे कांग्रेस पार्टी में अन्याय के शिकार हुए नेताओं को न्याय दिलाने की पहल करनी चाहिए। उन्हें यह देखना चाहिए कि उनकी पार्टी के नेताओं का क्या हाल है। पिछले साल ही जनता ने कांग्रेस को 3 राज्यों से अलग कर दिया था। फिलहाल राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में है। यहां राज्य की जनता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का पूरा सफाया करने का मन बना चुकी है। क्योंकि प्रदेश की जनता के सामने मोदी की गारंटी के सभी कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में जनता के लिए काम

सीएम साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में अब तक 18 लाख लोगों को पीएम आवास और महतारी वंदन योजना का जल्दी लाभ दिलाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा इस बार किसानों से 145 मीट्रिक टन बंपर मात्रा में धान की खरीद की गई है। किसानों को धान की अंतर राशि का भुगतान भी जल्द करवाया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ