CM Vishnudev Sai on Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बीजेपी के कई नेता-कार्यकर्त्ता साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी मेड इन इंडिया और भारत की बुलंदियों पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने डिजिटल स्कैम पर जनता से सावधान रहने की भी अपील की। कार्यक्रम सुनने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में साइबर ठगी बढ़ गई है, इस कार्यक्रम के जरिए से पीएम मोदी ने देश के लोगों को इससे अवगत करवाया है।
साइबर ठगी से अवगत करवाया
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए से पीएम मोदी ने देश के लोगों को साइबर ठगी से अवगत करवाया है। देश में साइबर ठगी काफी बढ़ गई है। लेकिन डरने की बात नहीं है, साइबर ठगी से अच्छे-अच्छे लोगों का मन घबरा जाता है। सिर्फ एक झटके में लाखों- करोड़ों रुपये चले जाते हैं। यहां कि लोग सुसाइड भी कर लेते हैं। प्रदेश और देश के लोगों को इससे सावधान रहने की जरुरत है। उन्होंने आगे कहा कि ‘मन के बात’ के जरिए पीएम मोदी सीधे लोगों से जुड़ते हैं। इससे कई नई चीजें के बारे में पता चलता है।
यह भी पढ़ें: ‘दुनिया में अपनी सही जगह पाने के लिए आगे बढ़ रहा है नया भारत’, छत्तीसगढ़ में बोलीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
देश के प्रतिभा
सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम में पीएम मोदी की देश के प्रतिभा को खोजकर निकालकर रखते है। साथ ही वह खुद देश की इन प्रतिभाओं को अवगत कराते हैं। वह यहां राजनीतिक बात भी करते हैं। देश को इससे काफी फायदा हो रहा है। सीएम मान ने बताया की आज के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 2 महापुरुषों का नाम का जिक्र किया है। एक वल्लबभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर दिवाली के दिन कार्यक्रम होगा। दूसरा 29 अक्टूबर को भगवान विरसा मुंडा झारखंड में भगवान के तरह पूजन पर कार्यक्रम होगा। भगवान विरसा मुंडा अंग्रेजों से लड़ते लड़ते शाहिद हो गए थे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines