CM Vishnudev Sai on Organic Farming: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीती शाम जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर स्थानीय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए। इस कार्यशाला में सीएम विष्णुदेव साय ने गौ-आधारित जैविक और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को उत्कृष्ट खेती का सम्मान दिया गया। इस दौरान कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि गौ-आधारित प्राकृतिक खेती किसानों के लिए खुशहाली और समृद्धि का रास्ता का ताला खोलने वाली चाबी है।
खेती-किसानी को बेहतर बनाना
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में देश के किसानों की समृद्धि के लिए कृषक कल्याण मंत्रालय का गठन किया गया है। इस मंत्रालय के जरिए देश में खेती-किसानी को बेहतर बनाने और किसानों की आय बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। मंत्रालय द्वारा लगातार उद्यानिकी, मछलीपालन और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में किसानों की भागीदारी बढ़ने और उनकी आय दोगुनी करने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी आबादी की आजीविका खेती-किसानी पर ही निर्भर है। ऐसे सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में कई इनोवेशन किए जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘जैन धर्म में गलती की क्षमा मांगने पर महान परंपरा है’, उत्सव में बोले छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय
किसान क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था
सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि पहले किसानों को खेती के लिए साहूकार और महाजनों से बहुत ज्यादा ब्याज दर पर पैसे लेने पड़ते थे। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किसानों की इस परेशानी को समझा और किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की व्यवस्था लेकर आए। इस क्रेडिट कार्ड के जरिए आज किसानों को निःशुल्क और बहुत की कम ब्याज पर खेती के लिए लोन दिया जाता हैं। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि उनकी सरकार ने महज दो महीनों में प्रदेश के किसानों को दो साल से बकाया धान बोनस की राशि ट्रांसफर कर दी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines