CM Vishnudev Sai on Jammu and Kashmir: जम्मू- कश्मीर के विधानसभा में इन दिनों धारा 370 और 35ए की वापसी वाले प्रस्ताव पर लगातार धमासान जारी है। सदन में जैसे NC की तरफ से जम्मू- कश्मीर में फिर से धारा 370 और 35ए लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है, तुरंत में भाजपा के विधायकों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद इस मुद्दे को लेकर देशभर में चर्चा की जा रही है। अब इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटाया है, तब से जम्मू कश्मीर में खुशहाली आ गई है।
पर्यटन में 300 प्रतिशत का इजाफा
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाए जाने के बाद से यहां पर अमन चैन स्थापित हुआ है। इसके बाद ही जम्मू कश्मीर में असल मायनों शांति आई है। धारा 370 और 35ए हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी देखी है। इसके अलावा ऐसी घटनाओं में नागरिकों की मृत्यु की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी आई है। साथ ही जम्मू कश्मीर में विदेशी नागरिकों के पर्यटन में 300 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष आमने-सामने; क्या है छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर का वाला मामला
जम्मू कश्मीर के लिए स्पेशल पैकेज
उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद से जम्मू कश्मीर का बजट न सिर्फ सत प्रतिशत बढ़ा है, बल्कि आतंकवाद सिर्फ 2-3 जिलों में सिमट कर रह गया है। जम्मू कश्मीर में पहले जो मतदान 57 प्रतिशत होता था आज उसकी संख्या बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा यहां पर G20 की बैठक भी शांति से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। केंद्र सरकार द्वारा 80000 करोड़ का स्पेशल पैकेज जम्मू कश्मीर के लिए दिया गया। साथ ही वहां 56000 करोड़ का निवेश भी आया है। यह सब केंद्र द्वारा धारा 370 और 35 से हटाने के बाद ही मुमकिन हो पाया है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines