'छत्तीसगढ़ की जनता को है मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा', प्रदेश में भाजपा की जीत पर बोले CM साय

CM Vishnudev Sai on BJP Victory in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में BJP की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को ‘मोदी की गारंटी’ पर पूरा भरोसा है।

CM Vishnudev Sai on BJP Victory in Chhattisgarh
विज्ञापन

CM Vishnudev Sai on BJP Victory in Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और नतीजे भी सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजों में भाजपा ने कमाल कर दिखाया है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने सभी 29 की 29 सीटों पर जीत कर दी है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय NDA सरकार की जीत पर खुशी जाहिर की है। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को ‘मोदी की गारंटी’ पर पूरा भरोसा है। इसलिए भाजपा ने इस बार फिर से छत्तीसगढ़ में इतिहास रचा है।

विज्ञापन

सीएम साय ने जाहिर की खुशी 

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट के जरिए NDA की जीत पर खुशी जाहिर की। सीएम साय ने अपनी पोस्ट में लिखा कि छत्तीसगढ़ ने इस बार फिर से इतिहास रच दिया है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। प्रदेश की जनता को ‘मोदी की गारंटी’ पर भरोसा है। इसलिए उन्होंने भाजपा को फिर से विजय दिलाई है। इसके साथ ही सीएम साय ने भाजपा को जीत दिलाने के लिए प्रदेश की जनता का आभार भी व्यक्त किया है।

डबल इंजन की नई सरकार

सीएम साय ने अपनी इस पोस्ट में आगे लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की नई सरकार पहले से ज्यादा तेजी के साथ ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम करेगी। यह जनादेश सरकार और अधिक समर्पण के साथ काम करने को उत्साहित करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ