Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के साथ ही समाप्त हो गया है। इसके बाद से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी दी गई। तब से ही सीएम विष्णुदेव साय दूसरे राज्यों में पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जिसकी वजह से अब वह छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों में भी काफी पॉपुलर हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न होने के बाद से सीएम साय ने मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में कई चुनावी सभाएं और रैलियां की। उनके भाषण ने उन्हें लोगों के बीच काफी लोकप्रिय कर दिया।
सीएम साय की लोकप्रियता बढ़ी
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से सीएम साय ने मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में कुल 53 दिन में 64 जनसभा समेत कुल 117 सभाओं को संबोधित किया है। इस दौरान सीएम साय जहां कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को लेकर आक्रामक रहे, वहीं लोगों के साथ काफी विनम्र रहे। उन्होंने अपने सभी संबोधन में राजनीतिक बातों से ज्यादा मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बारे में लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा धुआंधार तरीके से पार्टी चुनावी प्रचार किया। इस दौरान उन्हें जनता का भरपूर प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मिला।
यह भी पढे़ं: CG:’आपने बस्तर की जनता के साथ अन्याय किया’, नक्सली हमले पर कांग्रेस की जांच समिति पर भड़के डिप्टी सीएम
लोगों को भाई सीएम साय की साफ छवि
इन राज्यों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की साफ स्वच्छ छवि ने जनता के दिल को जीतने का काम किया है। इसी बात को देखते हुए केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें स्टार प्रचारक के तौर पर मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में भेजा। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए शानदार तरीके से पार्टी का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने पार्टी के 400 पार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
10 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
13 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
16 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
17 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
20 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
21 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines