CM Vishnudev Sai met Minister Nitin Gadkari: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने विकसित छत्तसगढ़ के सपने को पूरा करने के लिए नई दिल्ली आए हैं। यहां उन्होंने गुरुवार को केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके घर पर मुलाकात की। इस मुलाकात में सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे रोड प्रोजेक्ट पर चर्चा की। साथ ही राज्य के आदिवासी क्षेत्रों से अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर भी बात की। सीएम साय ने कहा कि ये प्रोजेक्ट राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए बहुत जरुरी है।
इन प्रोजेक्टस पर हुई चर्चा
इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने छत्तीसगढ़ के सड़क परिवहन को ज्यादा सुलभ और सुविधाजनक बनाने के लिए नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा है। इस प्रोजेक्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी ने विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए है। इसके अलावा सीएम साय ने केंद्रीय मंत्री रायगढ़-धरमजयगढ़-मैनपाट-अंबिकापुर-उत्तरप्रदेश सीमा तक की रोड को नेशनल हाइवे (NH) घोषित करने की मांग की है। साय ने बताया ये रोड प्रदेश के चार जिलों से होकर गुजरता है। साथ ही छत्तीसगढ़ को धार्म की नगरी अयोध्या से भी जोड़ती है।
यह भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री साय, विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर की चर्चा
1383 करोड़ के प्रस्तावों को स्वीकृति देने का अनुरोध
इसके साथ ही उन्होंने नेशनल हाइवे के अनुअल योजना 2024-25 में NH 30 धमतरी से जगदलपुर और NH 130 में रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ रोड को फोर लेन करने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा सीएम साय ने रायपुर-दुर्ग के NH 53 के दो जंक्शन सिरसा गेट और खुर्सीपार जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर निर्माण को मंजूरी देने का आग्रह किया है। इसके अलावा सीएम साय ने मंत्रालय को भेजे गए केंद्रीय सड़क निधि के तहत 1383 करोड़ के 13 कामों के प्रस्तावों को जल्द स्वीकृति देने का अनुरोध किया।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines