हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गृह मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री साय, विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर की चर्चा

CM Vishnudev Sai met Home Minister Amit Shah: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके नई दिल्ली वाले निवास पर मिले। इस दौरान उन्होंने विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर काफी चर्चा की।

विज्ञापन

CM Vishnudev Sai met Home Minister Amit Shah: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने विकसित छत्तीसगढ़ को पूरा करने के लिए लगातार लगातार मेहनत कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम विष्णुदेव साय बुधवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सीएम साय ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ विकास के लिए बनाए गए छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा की। इस दौरान सीएम साय ने बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ के लिए राज्य सरकार ने 8 अलग-अलग सेक्टर चुना है, जिसके साथ राज्य के विकास को गति मिलेगी।

वर्किंग कमेटी का गठन

विज्ञापन

सीएम साय ने बताया कि सरकार ने इन सेक्टर के विकास में तेजी लाने के लिए एक वर्किंग कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी प्रदेश के आम लोगों और विशेषज्ञों से चर्चा करके एक बेहतरीन वर्क प्लान तैयार कर रहे हैं। सीएम साय ने गृह मंत्री शाह से कहा कि राज्य में नक्सलियों के सप्लाई और फंडिंग नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा नक्सलियों की एक्टिविज पर लगाम लगाने का काम किया जा रहा है। साथ ही उनके फंडिंग नेटवर्क को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय रेल मंत्री से मिले छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय, इन 4 रेल प्रोजेक्ट पर की चर्चा

विज्ञापन

एंटी नक्सल ऑपरेशन

इसके साथ ही सीएम साय ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एंटी नक्सल ऑपरेशन के साथ विकास के काम भी किए जा रहे हैं। सीएम साय ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के लिए आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इन क्षेत्रों में लोगों तक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए खास अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola