Chhattisgarh: विधानसभा में स्कूल के बच्चों से मिले CM विष्णुदेव साय, छात्रों को दिया देशसेवा का मूलमंत्र

CM Vishnudev Sai Met School Students: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में स्कूली बच्चों से मिले। यहां सीएम साय ने छात्रों को देशसेवा का मूलमंत्र दिया।

CM Vishnudev Sai Met School Students

CM Vishnudev Sai Met School Students: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मॉनसून सत्र चल रहा है। विधानसभा में मॉनसून सत्र के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। इसी बीच बीते दिन विधानसभा परिसर में रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल तुलसी के बच्चे घूमने आए। यहां स्कूल के बच्चों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बच्चों ने सीएम विष्णुदेव साय से विधानसभा संचालन को लेकर कई सवाल पूछे। सीएम साय ने पहले बच्चों के सवाल सुने और उसका जवाब दिया।

विज्ञापन

सीएम साय ने बच्चों को दिया देशसेवा का मूलमंत्र

सीएम साय ने बच्चों को देशसेवा के बारे बताते हुए कहा कि आप किसी रूप में भी देश की सेवा कर सकते हैं। जैसे एक अच्छा डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा कर सकते हैं। जनप्रतिनिधि बनकर जनता की परेशानी दूर कर लोगों की मदद कर सकते हैं। आप अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ बेहतर तरीके से करके देश की सेवा कर सकते हैं। आज के समय में यही सच्ची देश सेवा है।

विज्ञापन

कैसे चलता है विधानसभा का काम

सीएम साय से बच्चों ने सवाल किया कि सदन में विपक्षी विधायकों के सवाल-जबाव के बीच विधानसभा क्षेत्रों की समस्याएं कैसे दूर की जाती है? इस पर सीएम साय ने विधानसभा की कार्यवाही के बारे में बताते हुए कहा कि सदन में सबसे पहले प्रश्नकाल होता है। इसके बाद सदस्य यदि किसी खास मुद्दे को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लेकर आते हैं। इसी तरह से सीएम ने बच्चों को सदन के शून्यकाल, तारांकित, अतारंकित प्रश्न, अन्य प्रस्ताव, बजट के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि क्षेत्र की समस्याएं दूर करने के लिए विधायकों के पास विधायक निधि होती है। इसके अलावा विभागीय बजट से भी कार्य स्वीकृत किए जाते है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ