Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Meet Students: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को नई दिल्ली के द्वारका में प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए ट्रायबल यूथ हॉस्टल में पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे हॉस्टल का जायजा लिया, साथ ही वहां रहने वाले छत्तीसगढ़ के छात्रों से भी मिले। छत्तीसगढ़ के छात्रों से मिलने के बाद सीएम साय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए इनकी सुविधाओं का खास ख्याल रखने को कहा है। हॉस्टल का दौरा करते हुए सीएम साय ने अधिकारियों को यहां की सफाई, सुरक्षा और खानपान की गुणवत्ता खास ध्यान रखने को कहा है। इसके साथ सीएम साय ने यूथ हॉस्टल में सीटें बढ़ाने की भी घोषणा की है।
विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान
ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए ऐलान किया कि उनकी सरकार यूथ हॉस्टल की क्षमता को 50 से बढ़ाकर 200 सीटें करने वाली है। इसके लिए बजट में भी प्रावधान किया गया है। इससे दिल्ली में रहने वाले एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में काफी मदद मिलेगी। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है। इसलिए हमारे छत्तीसगढ़ के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करवाना हमारी जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आरक्षण समिति पर छिड़ी सियासी जंग, कृषि मंत्री ने दिया कांग्रेस के आरोपो का जवाब
स्वास्थ्य मंत्री भी रहे मौजूद
इस मौके पर सीएम साय के अलावा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, आदिम जाति अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज मौजूद थे। इन सभी मंत्रियों ने दिल्ली में पढ़ाई करने वाले छत्तीसगढ़ के छात्रों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines