Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Meet Law Students: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के किसानों और महिलाओं के साथ-साथ युवाओं और छात्रों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार शाम को युवा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के B.A.L.L.B के छात्रों से मिले। ये कॉलेज यह छात्र भविष्य में लोकतंत्र के एक महत्वपूर्ण स्तंभ की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। मुख्यमंत्री साय ने इन छात्रों के साथ देश के लोकतंत्र को लेकर काफी चर्चा की। सीएम साय ने कहा लोगों को जितनी जल्दी सहजसुलभ न्याय मिलता है, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है।
सीएम साय ने की छात्रों से खास बात
सीएम साय ने कहा कि देश की आजादी के बाद भी सालों तक पुराने कानून बदले नहीं गए। इनमें से कई कानून गैरजरूरी थे। ऐसे में पीएम मोदी ने भारतीय दंड संहिता के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता को प्रतिस्थापित किया है। दंड की मुकाबले में न्याय ज्यादा व्यापक शब्द है, क्योंकि इसका काफी गहरा अर्थ रखता है। सीएम साय ने B.A.L.L.B के इन छात्रों से आगे कहा कि आप लोग तो खुद ही न्यायपालिका में जा रहे हैं। विधानसभा में जो कानून तैयार होते हैं, उनका पालन न्यायपालिका सुनिश्चित कराती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज आप लोगों में विधानसभा की कार्यवाही करीब से को देखा है। यहां आपने जरूर यह किया होगा कि हर मुद्दे पर कितनी बारीकी से बातचीत की जाती है।
यह भी पढ़ें: बस्तर कांकेर में लाउडस्पीकर बजाना पड़ सकता है भारी, बोर्ड परीक्षा को लेकर कलेक्टर ने दिया निर्देश
सरकार का 2047 का लक्ष्य
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य साल 2047 तक भारत को विकसित बनाने का है। इसके साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के निर्माण में युवा पीढ़ी को मजबूत भागीदारी निभानी होगी। युवा अपनी राह चुन सकते हैं। जहां भी चाहे वहां जा सकते हैं, लेकिन उन्हें ध्यान रखना होगा कि उन्हें इसके लिए ईमानदारी के साथ काम करना होगा। ताकि वह अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ बन सके।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines