Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव गाड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल से मिले, गंधर्व महोत्सव का दिया आमंत्रण

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल को गंधर्व महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Feb 5, 2024 18:03
Chhattisgarh CM Vishnudev Sai (3)

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार प्रदेश की जनता हितकारी से जुड़े काम कर रहे हैं। सोमवार को सीएम विष्णुदेव साय ने सुबह छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र अटेंड किया, जिसमें किसानों के लिए 12 हजार करोड़ का प्रावधान पेश किया गया। वहीं सोमवार शाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। यहां सीएम साय ने छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने के बाद उन्हें गाड़ा गंधर्व महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। गाड़ा गंधर्व का यह महोत्सव जिला राजनांदगांव के तहसील छुरिया अंतर्गत साकरदाहरा में 14 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा।

---विज्ञापन---

किसान संघ के सदस्यों से भी मिले सीएम साय

एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों से मुलाकात की थी। इस दौरान संघ के सदस्यों ने राज्य सरकार की किसान हितेषी नीतियों के लिए सीएम साय का आभार जताया। संघ के सदस्यों ने बताया कि साय सरकार द्वारा शुरू किए गए किसान हितेषी नीतियों का लाभ प्रदेश भर के किसानों को मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों के खातों के लिए 3700 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि अंतरित की गई, यह किसानों के लिए किसी बोनस से कम नहीं था। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के किसान काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की साय सरकार शुरू करेगी कृषक उन्नति योजना, किसानों के लिए 12 हजार करोड़ का बजट

सीएम ने किया धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण

बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के पुसौर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर अपने सामने धान का तौलवाया और मॉइश्चर मीटर पर नमी की जांच की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने धान बेचने आए किसानों से केंद्र पर बैठकर बात भी की। धान बेचने आए किसानों ने सीएम साय को अपनी सभी परेशानियों के बारे में बताया। इसके साथ ही किसानों ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने के लिए सीएम साय का आभार भी व्यक्त किया।

First published on: Feb 05, 2024 06:03 PM

संबंधित खबरें