हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

भाजपा के मेनिफेस्टो कमेटी में शामिल होने दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ CM साय, बोले- अबकी बार 400 पार जरूर

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को दिल्ली में स्थिति भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में हो रही मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक शामिल हुए हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘अबकी बार 400 पार’

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, ऐसे में इसी बीच भाजपा सोमवार को अपना मेनिफेस्टो रिलीज करने वाली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है भाजपा की इस अहम बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए हैं। बैठक में शामिल होने से पहले मीडिया से बाच करते हुए सीएम साय ने कहा कि पार्टी जल्द ही अपना घोषणा पत्र भी जारी करने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने ‘अबकी बार 400 पार’ नारा लगाया।

भाजपा के मेनिफेस्टो कमेटी में सीएम साय शामिल

दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव घोषणा समिति में शामिल करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा की तरह से छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जा चुका है। देर से ही सही अब कांग्रेस ने अपने सभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इसके बाद अब छत्तीसगढ़ में चुनाव की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है।

यह भी पढ़ें: KV Admission 2024: छत्तीसगढ़ के 37 और MP के 95 केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

सीएम साय ने कहा- अबकी बार 400 पार

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश में अब भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं और एक दूसरे को काटे की टक्कर देंगे। राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। फिलहाल सभी पार्टियां चुनाव के प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं। सभी पार्टियां जनता को लुभाने में लगी हुई हैं लेकिन भाजपा भी पूरी तरह से तैयार है। जल्द ही पार्टी अपना घोषणा पत्र भी जारी करने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने ‘अबकी बार 400 पार’ नारा लगाया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें